पाठ्यक्रम और उनकी रुपरेखा


पाठ्यक्रम I - TCP/ IP प्रोटोकाल सूइट

अवधि : 2 दिन

इस माड्यूल का द्देश्य प्रयोक्ताओं को OSI मॉडल और TCP/IP प्रोटोकॉल  सूइट, प्रोटोकॉलों के सूइट में मौजूद विभिन्न प्रोटोकालों और उनके कार्य की  रुपरेखा प्रदान करना है। इसमें TCP/IP पते, सबनेटिंग और  इसके कार्यान्वयन  के सिद्धांत जैसे पहलू भी  शामील है।

पाठ्यक्रम II - LAN/ WAN प्रौद्योगिकियों का परिचय

अवधि : 5 दिन

यह माड्यूल नेटवर्क परियोजना प्रबंधकों /प्रशासकों को नेटवर्क डिजाइनिंग और निगरानी के संबंध में व्यापक जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता  है, जिससे वे लोकल और वाइड एरिया डेटा नेटवर्कों और उन पर आधारित परियोजनाओं की तथा कल्पना, संचालन, प्रतिष्ठापन, संरचना, प्रबंध तथा पर्यवेक्षण कर सके।

इस प्रोग्राम से उन्हें OSI लेयर्ड मॉडल, IP/IPX प्रोटोकालों, नेटवर्क पते, नेटवर्क प्रबंध, LAN/WAN प्रौद्योगिकियों, रुटिंग प्रोटोकालों तथा  प्वाइंट टू प्वाइंट, ISDN और फ्रेम रिले क्लेक्शन जैसी WAN सेवाओं सहित रुटर्स और स्विचेज के मूलभूत कार्यों को समझने में मदद मिलेगी।

पाठ्यक्रम III - उन्नत नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियां

अवधि: 5 दिन

इस माड्यूल से प्रतिभागियों को OSPF, EIGRP और BGP जैसे उन्नत रुटिंग प्रोटोकॉलों की संरचना और निगरानी को समझने, नीति आधारित रुटिंग को परिभाषित करने और अनेक प्रोटोकॉलों के आधार पर बड़े इंटरनेटवर्कों का संचालन करने में सहायता मिलती है। यह उन्हें नेटवर्क की मूलभूत सुविधाओं के माप की योजना बनाने में भी सहायता करता है। इसमें फायरवाल्स, VPNs लेयर 3 स्विचिंग, डेटा नेटवर्कों में सेवा की गुणवत्ता जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों की गहन जानकारी भी प्रदान की जाती है।

पाठ्यक्रम IV – डेटा बेस प्रशासन

अवधि : 5 दिन

यह पाठ्यक्रम विंडोज NT प्लेटफार्म पर नेटवर्क वातावरण में डोटाबेस का उपयोग करने के लिए शीघ्र आ परिचय प्रदान करता है। इसमें प्रयोक्ताओं के उन अनिवार्य कार्यों के बारे में बताया गया है जिनका सामना उन डेटाबेस आपरेटरों और सहायक कर्मचारियों को करना होता है, जिनको विण्डोज एनटी वातावरण के डेटाबेस को शीघ्र स्थापित करके चलाना होता है।  किसी सिस्टम कार्यों के विपरीत डेटाबेस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।  प्रयोक्ताओं को उन विभागीय डेटाबेस एप्लीकेशनों को सपोर्ट करने के लिए डेटाबेस को इंसटाल और आपरेट करने में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, जिनमें एक से 20 तक प्रयोक्ता होते हैं।

पाठ्यक्रम V – कम्प्यूटर नेटवर्किंग, इंटरनेट और संदेश भेजने का परिचय

अवधि: 5 दिन

यह माड्यूल प्रयोक्ताओं को मूलभूत कम्प्यूटर हार्डवेयर और उन पेरिफेरेल्स को समझने में सहायता करता है जिनका उपयोग दिन – प्रतिदिन के कार्यों में किया जाता है और इसमें उन्हें LAN संकल्पना और विन्डोज़ 98 आपरेटिंग सिस्टम से परिचित कराया जाता है। इसमें इंटरनेट और ई-मेल के कार्यों का ब्योरा भी शामिल किया गया है और इस प्रकार उन्हें इंटरनेट तथा ई-मेल के कार्यों  का उपयोग करने के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर और MS आउटलुक एप्लीकेशनों का उपयोग करने में सहायता की मिलती है। इससे उन्हें  आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले कार्यालय आटोमेशन उपकरण, जो MS-Office है, की जटिलताओं को समझने और इसका गहन ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलती है। प्रयोक्ताओं को इस बारे में जानकारी दी जाएगी कि MS-वर्ड, MS-एक्सेल और MS-पावरप्वाइंट का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए।

और अधिक जानकारी के लिए कृपया सम्पर्क करें:

श्री मेहरबान सिंह
वरिष्ठ प्रबंधक,
ERNET इंडिया .
टेलीफोन  :  011- 436 1750
फैक्स     :  011- 436 2924
ई-मेल : 
s_mehar@eis.ernet.in