
वैश्वीकरण और अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के इस युग में
अध्यापन की संकल्पना में बहुत अधिक परिवर्तन हुआ है।
ज्ञानार्जन और सूचना का प्रचार- प्रसार और अधिक महत्वपूर्ण
बनता जा रहा है। इंटरनेट आधारित शिक्षा और ई- अधिगम(e-learning)
आजकल की विशेषताएं हैं।
तत्कालीन इलेक्ट्रानिकी
विभाग ने UNDP की वित्तीय मदद से ERNET नामक परियोजना
आरम्भ की थी जिसे देश में अपनी तरह का पहला प्रयास कहा
जाता है। इसका उद्देश्य देश में नेटवर्किंग और इंटरनेट के
क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान एवं विकास और शिक्षण उपलब्ध
कराना है। ERNET पिछले 15 वर्षों से उपर्युक्त उद्देश्य के
प्रति समर्पित है।
आज ERNET सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी स्थलीय एवं उपग्रह
नेटवर्क है और इसकी देश के प्रमुख शहरों में अग्रकी
शैक्षिक और अनुसंधान संस्थानों में उपस्थिति है।
ERNET का ध्यान केवल कनेक्टिविटी प्रदान करने तक ही
सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोक्ताओं के लिए वेब साइट तैयार
करके और संगत सूचना प्रदान करके शैक्षिक और अनुसंधान
संस्थानों की समूची आवश्यकताओं को पूरा करना भी
है। अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण ERNET के कार्यालयों
के अभिन्न अंग हैं।